बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष और मस्त मण्डल सेवा संस्थान के संरक्षक महावीर रांका को एक और सम्मान इसी महीने मिल रहा है। हाल ही में जहां उन्हें तेरापंथ युवक संघ का प्रतिष्ठित युवा गौरव सम्मान मिला आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में बेंगलोर में मिला है, वहीं इसी 18 नवम्बर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर में रांका को सम्मानित करेंगे।
रांका को यह सम्मान उनकी संस्था मस्त मंडल सेवा संस्थान के माध्यम से बालिका व शिशु गृह के उन्नयन के लिए किए गए कार्यों के फलस्वरूप मिल रहा है।
बाल अधिकारिता विभाग के शासन सचिव ने रांका को इस आशय की जानकारी देते हुए 18 नवम्बर की सुबह 10 बजे अजमेर में चल रहे कार्यक्रम ‘बाल-संगम’ में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कारपोरेट घरानों, बैंक आदि को सम्मानित किया जाएगा।