बीकानेर।जन अभाव अभियोग निराकरण समिति राजस्थान सरकार के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के बीकानेर दौरे पर बीकानेर सुथार समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर समाज की समस्याओं व मांगों से अवगत करवाया। बीकानेर में सुथार समाज छात्रावास हेतु निशुल्क भूमि राज्य सरकार से उपलब्ध करवाने , रामदेवरा श्री विश्वकर्मा धर्मशाला के आगे अतिक्रमण हटवाने व समाज के पीड़ितों की सुनवाई सरकार में न हो पाने के मुख्य मुद्दे मुख्य रूप से पुखराज जी के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने रखे जिन पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन उन्होंने दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपति ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष राधा किशन मांडन, महासचिव निमेष कुलरिया, जय किशन नागल व समाज के अन्य मौजीज व्यक्ति शामिल रहे।

You missed