नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका द्वारा लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। रांका ने कहा कि निराश्रित गौवंश को रोजाना दो-ढाई हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई जाती है। इसी को देखते हुए सब्जी काटने की मशीन लगाई गई है। निराश्रित गौवंश की सेवा में कमी न रहे इसी उद्देश्य से मंगलवार को इस मशीन का शुभारम्भ किया गया है। भाजपा के मनोज गहलोत ने बताया कि इस दौरान पार्षद शिवचन्द पडिहार, पार्षद रामदयाल पंचारिया, मधुसुदन शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मनोज पडि़हार, प्रणव भोजक, नरेन्द्र भादाणी आदि उपस्थित रहे। गहलोत ने बताया कि 40 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है साथ ही सेनेटाइजर व मास्क का वितरण भी लगातार जारी है।