बीकानेर,(हेम शर्मा )। बीकानेर जिले की सात विधानसभा सीटों में से बीकानेर शहर की दोनों सीटें, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ध्यानाकर्षित करने वाली है। नोखा, श्रीकोलायत, खाजूवाला में अपेक्षाकृत धीमी है। बीकानेर पूर्व विधानसभा में सर्वाधिक सक्रियता है।बीकानेर पश्चिमी से डा बी डी कल्ला संगठन के साथ यात्रा में सक्रिय है। डा बी डी कल्ला खुद कई जगह यात्रा में साथ रहते हैं। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में पूर्व संसदीय सचिव और विधानसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल झंवर के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों के सुझावों को झंवर ने बेबाक ढंग से पत्र के माध्यम से रखा है। झंवर ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि नि:संदेह सरकार की योजनाओं को लेकर जनता में संतोष है। फिर भी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की शिकायत है कि नगर निगम में कोई सुनवाई नहीं होती। आयुक्त और सचिव के पद रिक्त है। कार्यवाहक अधिकारी लगे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। दोनों पदों पर तुरंत अधिकारी लगाएं। स्वीकृत कॉलोनियों में कोलोनाइजर की ओर से विकास शुल्क लेने के बाद भी पानी और सीवरेज की सुविधा नहीं है। सरकार संज्ञान लें। बजट 22 _23 में बीकानेर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया।250 करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के काम हुए नहीं है। स्कूलों में मास्टर कम है। कृषि कनेक्शन में दिक्कतें हैं। सीएम को यात्रा के दौरान का फीडबैक देकर कार्रवाई का आग्रह किया है। जिले की सातों विधानसभा सीटों में से लूणकरणसर से वीरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ में मंगलाराम गोदारा इस यात्रा में जुटे हुए हैं। नोखा और श्रीकोलायत में यात्रा फीकी चल रही है। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का मुख्यमंत्री को फीडबैक पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर ने ही दिया है। झंवर के साथ इस यात्रा में लक्ष्मण कड़वासरा (अध्यक्ष, भू-दान आयोग) आनन्द सिंह सोढ़ा (ब्लाॅक अध्यक्ष), सुमित कोचर (ब्लाॅक अध्यक्ष), उमा जी सुंथार, अंजना खत्री, ज्योति चैधरी (पूर्व अध्यक्ष, डूंगर काॅलेज), सुनीता तर्ड (पूर्व जिलाप्रमुख), मनोज विश्नोई (पार्षद), शांतिलाल मोदी (पार्षद), युनिस खान, अब्दुल सत्तार, शशिकला राठौड़ (मनोनीत पार्षद), राज भटनागर, कन्हैयालाल बोथरा, रिद्धकरण सेठिया, इंजी. मदन मेघवाल, इंजी. गणेशाराम, रामेश्वरलाल (पूर्व सरपंच, उदयरामसर), शिवलाल गोदारा, अशोक तर्ड, सरदार हरदयाल सिंह, संतोष प्रजापत, हरीश गोदारा, दुलीचंद गहलोत, राहुल जादुसंगत, रमेश गहलोत, हजारी जी देवड़ा, नंदराम गोदारा, सलीम भाटी, आनन्द गोदाराम, हेमन्त सिंधी, सरदार अमरीत सिंह, अमजद अली, हजारी मण्डा, हजारी ज्याणी, आनन्द गहलोत, नजाकत अली, ललित गहलोत, लालचंद गहलोत सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग व वार्डवासी मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान लोग स्वागत भी करते हैं और समस्याएं भी सुनी जाती है।