Sant Tulsaram Maharaj

OmExpress News / Bikaner / संत श्री खेतेश्वर जी मंदिर का अठारहवाँ प्रतिष्ठा दिवस धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुआ। खेतेश्वर नगर में आयोजित हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में भव्य जागरण में भक्ति-भाव के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। (18th Foundation Day of Sant Shri Kheteshwar Ji Temple)

Daiya Classes Jaisalmer

संत श्री श्री 1008 खेताराम जी राजपुरोहित प्रन्यास द्वारा आयोजित एवं श्री तुलसाराम जी महाराज के सानिध्य में हुए आयोजन में अल सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्र से उनके अनुयायी अपने परिजनों के साथ दर्शन लाभ लेने व संत जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। संत जी के जयकारों से वहां का माहौल बड़ा ही आस्था के प्रतीक परमार्थ को गतिशील  बनाने का एक अच्छा उदाहरण की तरह लगा। महाराज तुलसाराम जी ने भी इस मौके पर आए अपने अनुयायियों को धर्म के साथ परमार्थ के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की बात कही।

श्याम सिंह पुडलिया संत श्री श्री 1008 खेताराम जी राजपुरोहित प्रन्यास के अध्यक्ष नियुक्त

प्रन्यास की तीन वर्ष की कार्यकारिणी पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष पद की सर्वसम्मति से श्री श्याम सिंह पुडलिया को अगले तीन साल तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  श्याम जी के नाम का प्रस्ताव सीताराम जी देसलसर में महाराज के सामने रखा और महाराज ने सहमति दे दी। कार्यक्रम में साधु-संतों को सम्मान के साथ भेट दी गई।

Natural Oil Bikaner

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कुंदन सिंह चम्पाखेड़ी, महामंत्री एडवोकेट नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सीताराम जी देसलसर, भगीरथ सिंह, सुख सिंह, श्रवण सिंह सहित प्रन्यास के पदाधिकारियों ने भाग लिया। शनिवार को सुबह धर्म-ध्वजा के बाद विश्व-शांति यज्ञ आयोजित किया गया जिसमें यजमान बने थे श्याम सिंह राजपुरोहित उन्होंने बोली में यह लाभ प्राप्त किया था। बता दें कि शुक्रवार से शुरू हुए आयोजन में दो दिन तक लगातार महाप्रसादी का आयोजन किया गया। 15 हज़ार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।