बीकानेर ।  भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी ( मध्यप्रदेश)  में आयोजित 23 वें अंतरराष्ट्रीय साहसिक शिविर में बीकानेर के तीन रोवर्स ने राजस्थान की संस्कृति से रूबरू कराया ।

     स्थानीय संघ के सचिव घनश्याम स्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय शिविर में बीकानेर के शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर्स क्रू के रोवर्स गोपी प्रजापत, यशवर्धन पुरोहित एवं राधेश्याम सियाग ने रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग, नेचर स्टडी, वाटर एक्टिविटी, ट्रैकिंग, स्काई साइकलिंग आदि गतिविधियों मे बीकानेर का नाम रोशन किया। इन रोवर्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ” कैंपफायर” में राजस्थान की संस्कृति को प्रदर्शित किया।।

       सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिक्षा निदेशालय ओपन रोवर क्रू बीकानेर के रोवर्स ने इसअंतरराष्ट्रीय शिविर में भागीदारी कर बीकानेर जिले का यशवर्धन किया है। भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय निदेशक राजकुमार कौशिक ने सभी को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया।  शिक्षा निदेशालय के  रोवर लीडर घनश्याम स्वामी  ने प्रसन्नता व्यक्त की। मंडल मुख्यालय बीकानेर से सहायक राज्य संगठन आयुक्त मानमहेंद्र सिंह भाटी, सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा आदि ने भी रोवर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।