जयपुर। खाटूश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शम्भू सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस के बाद 13 जनवरी को मंदिर में दर्शन बंद कर दिया गया था। 3फरवरी से पुन: मंदिर को भक्तों के लिए खोला जा रहा हैं। मंदिर गुरुवार से दर्शनों के लिए फिर खोला जाएगा।
मंदिर कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंदिर कमेटी ने अपनी गाइडलाइन जारी की है। दर्शनार्थियों को इसका पालन करना होगा। शुक्ल पक्ष की एकादशी, द्वादशी व संडे, अन्य त्यौहार और भीड़-भाड़ वाले उत्सवों के मौके पर भक्तों के दर्शन के लिए बंद रखा जाएगा।