जयपुर। टैंट वेडिंग इंडस्ट्रीज पर लगे 18 फीसदी जीएसटी को 12 फीसदी किए जाने की मांग काफी समय से चल रही थी। इस पर बजट में कोई कमी नहीं की गई है। वही पर्वतीय क्षेत्र उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश मे जीएसटी पर 10 लाख टर्नओवर छूट को 20 लाख नही करना तथा देश के सभी राज्यों मे टैंट नगर बसाने की योजना की घोषणा पर भी किसी तरह का निर्णय नहीं करना वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े 15 करोड़ लोगो के साथ अन्याय हुआ है। रवि जिंदल, राष्ट्रीय अध्यक्ष , ऑल इंडिया टैंट डीलर्स वेलफेयर सोसायटी नई दिल्ली

You missed