बीकानेर। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार रात को औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार स्थित पार्क पैराडाइज पैलेस परिसर में हुआ। समारोह में अध्यक्ष डॉ.दिप्ती बहल, सचिव सुशन भाटिया सहित 47 पदाधिकारियों व नए सदस्यों ने भारत विकास परिषद परिवार की सदस्यता और उसकी अन्तर्भूत मर्यादाओं को सहर्ष अंगीकार करते हुए भारतीय संस्कृति के आदर्शों में अवचिल आस्था, भारत की राष्ट्रीय एकता, सर्वपंथसमभाव और विश्वबंधुत्व के प्रति दृढ़ निष्ठा, भारत के सर्वागींण विकास, जन जीवन के उत्कर्ष में अपना विनम्र योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि ब्रह्म गायत्री आश्रम,देवीकुंड सागर के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है। राष्ट्र को वंदन, अभिनंदन करते हुए सेवा करने, प्रेम रखने वालों को किसी अन्य की पूजा अर्चना की जरूरत नहीं। उन्होंने एक दोहा तन से सेवा कीजिए, मन से भले विचारÓ को सुनाते हुए कहा कि समय, सता, शरीर व सामथ्र्य सदा नहीं रहता, इनके रहते भारत विकास परिषद के मूल प्रकल्प सम्पर्क, सहयोग,संस्कार सेवा व समर्पण पर कार्य करें। उन्होंने 6 मई को लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदान आवश्यक रूप से करने का संकल्प दोहराया।

semuno institute bikaner
विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद के रीजनल सचिव सेवा विनोद आढ़ा ने कहा कि गैर राजनीतिक संगठन भारत विकास परिषद अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की सेवा करते हुए उनमें राष्ट्रभावना जगाने के लिए कार्य कर रहा है। कोटा में भारत विकास परिषद की ओर से 400 करोड़ की लागत से कैंसर का अत्याधुनिक चिकित्सालय निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने एक गांव को गोद लेकर उसका सर्वागींण विकास करने, दिव्यांगों,पीडि़त व शोषित समाज की सेवा करने की सलाह दी।
संगठन के रीजनल संरक्षक डॉ.एस.एन.हर्ष ने कहा कि निष्काम भाव से जरूरतमंद की सेवा करने से आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है। समृद्ध व प्रबुद्धजन मिलकर साधारण लोगों की सेवा कर उनकी दशा व दिशा बदल सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समूह गान प्रतियोगिता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि दृढ़ संकल्प व विश्वास के साथ अभावग्रस्त व जरूरतमंदों की सेवा करने का दायित्व ग्रहण करें । नई कार्यकारिणी की अध्यक्ष डॉ. दिप्ती बहल ने एक शेर अगर साथ है आपका तो तूफानों से टकराएंगे, इस लम्बी डगर पर विश्वास से बढ़ते चले जाएंगे और आओ मन की मुंडेर पर हम दीप जलाएं, अच्छे बन अच्छे कार्य दिखलाएं, जिन दरवाजों से आती हैं,सिसकियां, पहले हम उनका दर्द बांटे फिर खुशी मनाएं सुनाते हुए निष्काम भाव से सेवा का संकल्प दोहराया।

 

संगठन की पूर्व अध्यक्ष शशि चुग ने दो वर्षों के कार्यकाल के दोरान भारत को जानो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, संस्कृति सप्ताह के क्षेत्र में किए गए कार्यों के साथ पंचशती सर्किल के सौन्दर्यकरण, पर्यावरण चेतना व महिला सहभागिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ.राकेश माथुर ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। डॉ.कपिला व अतिथियों ने समारोह में उपस्थित भारत विकास परिषद की नगर व मुख्य शाखा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं प्रकल्प की कीर्ति शर्मा, नगर इकाई की आभा गुप्ता, डॉ.बसंती हर्ष व संगठन संस्थापक श्रीमती सुषमा मेहंदीरता का अर्पणा भेट कर सम्मान किया। संस्था सचिव श्रीमती सुशन भाटिया ने आभारत व्यक्त किया।

cambridge convent school bikaner