Nitin Gadkari

बीकानेर। लोकसभा चुनावों में पांचवे चरण का चुनाव प्रचार शाम पांच बजे थम जाएगा। विजय संकल्प संवाद के दौरान बीकानेर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विजय संकल्प संवाद कार्यक्रम में संबोधन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अस्पतालों की हालत बेहद खराब है, नर्स हैं तो डॉक्टर नहीं, डॉक्टर है तो दवा नहीं महात्मा गांधीजी ने क्या इसी स्वराज्य का आश्वासन दिया था?

shyam_jewellers

इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, राजीव गांधी जी ने भी यही नारा दिया था, मनमोहन सिंह जी के समय में भी यही दोहराया गया, अब राहुल गांधी 6 हजार में गरीबी हटाने का वादा कर रहे हैं, कांग्रेस के नेताओं ने जनता को गुमराह करने का काम किया है,मैंने मेरे मंत्रालय में जो कहा वो काम किया, भारत सरकार के मंत्रालय में अपना बजट खड़ा करके काम किया, दिल्ली मुंबई के बीच 1 लाख करोड़ खर्च कर रोड बना रहा हूं,गुडग़ांव सवाईमाधोपुर से होकर मुंबई पहुंचेगा,12 लेन का रोड बना रहा हूं, हमने काम ईमानदारी से किया है,17 लाख करोड़ के काम में एक पैसे का करप्शन नहीं है। उससे पहले प्रदेश में सियासी दंगल चालू है।

राजधानी जयपुर में जहां पक्ष और विपक्ष के रोड शो जारी हैं वहीं । इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे। गडकरी ने यहां बीजेपी से लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि12 घण्टे में दिल्ली से मुंबई पहुंच पाएंगे, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली जयपुर रोड की हालत कांग्रेस के पापों के कारण हुई, सही नेतृत्व सही नीति सही सरकार की कमी थी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री गंगा का गंदा पानी देखकर लौट गए थे, अब प्रियंका गांधी गंगा के पानी को नाव में बैठकर पी रही है, गंगा की विरलता की बढ़ाया है, गंगा को 100 प्रतिशत शुद्ध करेंगे।

semuno institute bikaner