नई दिल्ली / फर्रुखाबाद की छात्रा कुमारी आकांक्षा के अपहरण के बाद हत्या कर 100 रेलवे ट्रैक पर फेंकने की घटना को लेकर समाज एकता और विकास ग्रुप पहलादपुर नई दिल्ली ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाए!

अध्यक्ष शमशाबाद रामबाबू सिंह, निर्मल सिंह परिहार आदि ने 17 अक्टूबर को इस संबंध में कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्यवाही करने की मांग रखी! परिहार ने बताया अगर 7 दिन में इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रुप इसके विरोध मे समाज एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन भी करेगा

You missed