बीकानेर। दिगम्बर जैन नसियां जी मंदिर परिसर में आयोजित जैन महासभा की आमसभा की बैठक में सर्व सम्मति से जैन लूणकरण छाजेड़ को अध्यक्ष मनोनीत किया है। जैन महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष जयचन्दलाल डागा ने प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से समर्थन देकर पारित किया गया। इसके लिए महासभा सहित अनेक संस्थाओं एवं संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। छाजेड़ अपनी कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही करेंगे। छाजेड़ बीकानेर सहित देशभर की अनेक सामाजिक संस्थाओं का दायित्व संभाल रहे हैं।

You missed