नई दिल्ली, जेएनएन। Miss World 2019: मिस यूनिवर्स के बाद अब मिस वर्ल्ड 2019 की भी घोषणा हो गई हो गई है। जमैका की टोनी एन सिंह ने दुनियाभर की सुंदरियों को पीछे छोड़कर ‘मिस वर्ल्ड 2019’ का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से राजस्थान की सुमन रतन राव ने भाग लिया। वह भले ही खिताब ना जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

राजस्थान से है रिश्ता

सुमन राव का रिश्ता राजस्थान की मिट्टी से है। इस साल मिस इंडिया का खिताब जितने वाली सुमन के दादा घर राजस्थान के उदयपुर के नजदीक आईडाणा गांव में है। सुमन के पिता का नाम रतन सिंह राव है। उनकी माता का नाम सुशीला कुंवर है। सुमन के दो भाई हैं, जितेंद्र राव और चिराग सिंह राव। टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सुमन के नाना-नानी अब भी राजस्थान में ही रहते हैं। खास बात है कि सुमन ने मिस इंडिया के लिए अपना ऑडिशन उदयपुर से है दिया था। इसके बाद वह मिस इंडिया बनीं और मिस वर्ल्ड में भाग ले सकीं।

सुमन का मुंबई कनेक्शन

सुमन परिवार फिलहाल मुंबई में रहता है। वे अब मुंबई शिफ्ट हो गए हैं। सुमन के पिता 29 साल पहले अकेले मुंबई गए थे। उन्होंने वहां करोबार शुरू किया। साल 1999 में जब सुमन 13 महीने की थीं, तभी उनके पिता पूरे परिवार को अपने साथ ले गए। सुमन की पढ़ाई मुंबई से हुई है। फिलहाल वह मुंबई से ही CA की पढ़ाई कर रही हैं। हालांकि, वह कभी-कभी अपने गांव आया करती हैं। एक और ख़ास बात है कि सुमन ‘मिस नवीं मुंबई’ बनने से चूक गई थीं।

कथक की चल रही तैयारी

सुमन ना सिर्फ प्रतियोगिता में आगे हैं, बल्कि वह कई और मामले में रूचि रखती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमन फिलहाल कथक डांस भी सीख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी शानदार खिलाड़ी हैं। Femina Miss India 2019 उन्होंने कई बास्टेबॉल के मैच खेले थे।