-आपत्ति जनक स्थिति में हसीं ठिठोरे करते देख बस स्टैंड के कर्मीयों ने दी थी पुलिस को सूचना।
ओम एक्सप्रेस ब्यूरों सुपौल(बिहार)-
जिले के त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र के बस स्टैंड से बीते शुक्रवार को थाना पुलिस ने एक लड़का-लड़की को अपने हिरासत में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस ने तीन दिन के हाई बोल्टेज ड्रामा के बाद रविवार को दोनों नाबालिग लड़का-लड़की को छोड़ दिया। स्थानीय पुलिस का कहना हैं कि लड़का एवं लड़की को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
लोगों की माने तो शुक्रवार को बस स्टैंड के प्रांगण में एक अनजान लड़का लड़की को आपत्ति जनक स्थिति में हसीं ठिठोरे करते देखने पर इसकी सूचना बस स्टैंड के कर्मी को दी गई। जिसके बाद कर्मी के द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गई।
सूचना पाकर थाना पुलिस ने उक्त दोनों लड़का लड़की को अपने कब्जे में कर थाना ले गई। इस मामले में सूत्रों के अनुसार शुक्रवार से ही लड़के के परिजनों के द्वारा मामले को मैनेज करने में जुट गए, आखिरकार तीन दिन के हाई बोल्टेज ड्रामा के बाद रविवार को थाना पुलिस ने लड़के को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार लड़का पिपरा थाना क्षेत्र के एवं लड़की दिल्ली की बताई जा रही है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि लड़का एवं लड़के को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।