जैसलमेर में स्थापित हुआ क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप,
जिला कलक्टर नमित मेहता ने जारी किए आदेश,
चौबीस घण्टे तीन पारियों में संचालित रहेगा यह, 12 अधिकारी नियुक्त
जैसलमेर, 24 मार्च/ कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनज़र जारी लॉक डाउन से उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए जैसलमेर जिले में जिलास्तर पर एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की स्थापना की गई है।
जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा मंगलवार रात जारी आदेश के अनुसार इस ग्रुप के लिए 12 अधिकारियों की नियुक्ति की है। यह ग्रुप 24 घण्टे संचालित रहेगा। इसके लिए तीन पारियों में 4-4 अधिकारी लगाए गए हैं।

प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होने वाली प्रथम पारी के लिए उप निवेशन उपायुक्त देवाराम सुथार(9414383690), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा( 8764514301), सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय विभाग के सहायक निदेशक हिम्मतसिंह कविया ( 9414391308) एवं पुलिस निरीक्षक करणसिंह (9829112380) को लगाया गया है।
दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित होने वाली द्वितीय पारी के लिए सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) भारतभूषण गोयल ( 8005505657), पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुन्दर सिंह ( 9414230633), महिला एवं बाल विकास विभागीय उप निदेशक राजेन्द्र चौधरी ( 9460789723) एवं पुलिस निरीक्षक महेन्द्रसिंह ( 9784612597) को लगाया गया है।
रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक संचालित होने वाली तृतीय पारी के लिए तहसीलदार विकास भाटी (9414523855), प्रभारी महिला यौन उत्पीड़न पुलिस उपाधीक्षक मुकेश चावड़ा( 9928667015), श्रम कल्याण अधिकारी मनोज चौधरी ( 9414766444) एवं पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार ( 8003600360) को लगाया गया है।
आदेश के अनुसार कोरोना वायरस के फैलने के परिणाम स्वरूप जिले में किए गए लॉक डाउन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण एवं समन्वय के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप प्रभावी कार्यवाही करेगा।
यह ग्रुप 24 घण्टे जिला कलक्टर कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम में कार्यरत रहेगा। इसका फोन नम्बर 02992 – 250082 है। यह ग्रुप राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा एवं दैनिक रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेगा।