– श्री जवाहिर चिकित्सालय में हाथ धोने के लिए की गई अतिरिक्त व्यवस्था*

जैसलमेर 05 अप्रेल / कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला मुख्यालय स्थित श्री जवाहिर चिकित्सालय में अस्पताल प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कई प्रकार के ऎहतियाती उपायों को अंजाम दिया जा रहा है।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. बुनकर ने बताया की जिला अस्पताल में पार्किंग स्थल के पास एवं एम.सी.एच. यूनिट के प्रवेश द्वार के पास दो स्थानों पर हाथ धोने की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि अस्पताल में आने वाले समस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को हाथ धोने की प्रक्रिया का पूर्ण पालन करवाया जा सके। इस व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन के लिए चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र दुग्गड़ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पीएमओ ने बताया कि इसके अतिरिक्त श्री जवाहिर चिकित्सालय में सोश्यल डिस्टेसिंग की भी कठोरता से पालना की जा रहा है। मरीजाें को चिकित्सकाें से परामर्श लेते समय निश्चित दूरी बनाये रखने की समझाईश भी की जा रही है। जिला अस्पताल में कार्यरत समस्त चिकित्सकों एवं विभिन्न संवर्ग के कार्मिकों को कोराना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक फेस मास्क एवं सेनेटाईजर नियमित रूप से समय-समय पर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

You missed