

बीकानेर, 11 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना में जिले में 3922 पालनहारों के 8659 बच्चे लाभान्वित हो रहे है। पात्र लाभार्थियों के आवेदनों की स्वीकृतियां जारी कर भुगतान के निर्देश प्राप्त होने पर समस्त स्वीकृत आवेदनकर्ताओं के 2 करोड़ 99 लाख रूपए भिजवाए गए है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विभाग की पालनहार योजनान्तर्गत जिला एवं ब्लाॅक स्तर से समस्त ब्लाॅक के बिल उपकोषालय भेजकर पारित कराने का कार्य किया गया है। पालनहार योजना के तहत बीकानेर ब्लाॅक में 81.66 लाख रूपए, श्रीडूंगरगढ ब्लाॅक मे 46.22 लाख रूपए, नोखा ब्लाॅक में 49.34 लाख रूपए, पांचू ब्लाॅक में 38.55 लाख रूपए, कोलायत ब्लाॅक में 18.23 लाख रूपए, लूणकरनसर ब्लाॅक में 47.11 लाख रूपए एवं खाजूूूवाला ब्लाॅक में 18.49 लाख रूपए का भुगतान किया गया।


—–
