ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली रैली, मास्क बांटे
बीेेेकानेर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप में शहर में साइकिल रैली निकाल कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
ग्रुप लीडर विजय शर्मा के नेतृव में साइकिल सवार सुबह 6.30 बजे कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए। रमेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल करीब 20 साइकिलिस्टों के दल ने सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए महात्मा गांधी रोड, कोटगेट, स्टेशन रोड, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए नागणेची मन्दिर पहुंचा। वहां से मेडिकल कालेज ग्राउंड पहुंचकर रैली का समापन किया गया। रास्ते में जगह जगह लोगों को मास्क बांटे गए। सभी साइकलों पर पर्यावरण जागरूकता के सन्देश की तख्तियां लगी हुई थी।
रक्षा करके ही पृथ्वी के विनाश को बचाया जा सकता है। ग्रुप लीडर विजय शर्मा ने बताया कि ऑल इज वेल साइकलिंग ग्रुप का गठन फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने, शरीर को स्वस्थ रखने और पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य से किया गया है। ग्रुप के मेम्बर रोजाना सुबह 15 से 20 किमी साइकिलिंग करते हैं। शुक्रवार को हुई रैली में नवीन शर्मा, अशोक यादव, विजय सिंह, किशन कुमार, शंकर किराडू, अनिल आचार्य, मेवा सिंह सहित 18 से 60 वर्ष तक के करीब 20 साइकलिस्ट शामिल थे।
–