-: लूट और झूठ का खेल खेलने वाली कांग्रेस का यह शर्मनाक चरित्र बार बार जनता के सामने आ रहा है: डॉ. सतीश पूनियां
-:राजस्थान भाजपा की पहली वर्चुअल रैली ने बनाया इतिहास, प्रदेशभर से करीब 25 लाख लोग जुड़े
जयपुर । राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि, राज्य में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा 294 पहुंच गया है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनकी सरकार के मंत्री एवं विधायक होटल में संगीत संध्या का आनंद ले रहे हैं, लूट और झूठ का खेल खेलने वाली कांग्रेस का यह शर्मनाक चरित्र बार बार जनता के सामने आ रहा है।
वहीं, सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रदेश में होने वाली होने वाली आगामी वर्चुअल रैली को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अजमेर में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रियशील हाड़ा, विधायक श्रीमति अनीता भदेल, विधायक श्री सुरेश रावत, उप महापौर सम्पत सांखला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी श्री नीरज जैन से संवाद कर वर्चुअल रैली में भारी संख्या में आमजन को जोडने का आह्वान किया।
इससे पहले डॉ. पूनियां ने राज्य सरकार में कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया के चाचाजी स्वर्गीय लल्लूराम कटारिया जी को जयपुर स्थित उनके निज निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई वर्चुअल जनसंवाद रैली में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री एवं विधायक कालीचरण सराफ, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील कोठारी, विधायक अशोक लाहोटी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।