बीकानेर- भारतीय जनता पार्टी की बीकानेर संभाग में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मननीय जेपी नड्डा जी की जनसंवाद रैली की तैयारियां पूर्ण हुई जिसमें भाजपा बीकानेर देहात के ऑफिशियल पेज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसंवाद रैली का लाइव प्रसारण 12:30 से शुरू होगा इसके साथ साथ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के पेज पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय के पेज पर आदरणीय जे पी नड्डा जी के फेसबुक पेज के साथ ट्विटर यूट्यूब अन्य प्लेटफार्म पर इसका सीधा प्रसारण आज दोपहर 12:30 बजे होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बताया कि बीकानेर देहात के सभी सात विधानसभा मे उनके साथ और भाजपा बीकानेर देहात के 22 मंडलों में हमारे कार्यकर्ता आईटी सेल के माध्यम से इसका प्रसारण करेंगे साथ ही आमजन से मैं अपील करता हूं कि आप भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे पी नड्डा जी के उद्बोधन को देखें राष्ट्रीय अध्यक्ष जी केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में बीकानेर संभाग और जोधपुर संभाग के कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित करेंगे इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के सभी मंडल अध्यक्ष आईटी के सभी मंडलों के संयोजक और जिला देहात के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसंवाद रैली को सफल बनाने में पिछले कई दिनों से लगे हुए थे इसके तहत प्रत्येक मंडल में उसके होर्डिंग लगे हैं साथ ही इसकी सीधा प्रसारण की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मंडलों में करेंगे!