आगरा ।ओम एक्सप्रेस-उत्तर प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों और किसानों की धान की फसल का कृय केंद्रों पर नमी बता कर घटोती की जा रही है। धान केंद्रों पर धान की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का विभिन्न प्रकार से एवं धान में नमी बता कर अनावश्यक तोल में घटोती कर किसानों का बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश सरकार का किसानों का उत्पीड़न और शौषण के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लु विधायक जी के आवाहन आगरा जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया ‌।

– किसानों की धान की फसल , गन्ने का बकाया राशि दिए जाने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर किया धरना प्रदर्शन

निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री किसानों के साथ सोतेला व्यवहार कर रही है,गन्नै का भुगतान अभी तक नहीं किया है। धान केंद्रों पर नमी के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के संरक्षण में किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण यूरिया खाद की कालाबाजारी की गई और किसानों को यूरिया खाद से वंचित किया गया। किसानों की उपजाऊ भूमि को जबरदस्ती बिल्डरों की दी जा रही है। बीजेपी की केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ कृषि अध्यादेश लाई ताकि किसानों को पुंजीपतियो का गुलाम बनाया जा जा सके। उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती हैं कि किसानों को धान का उचित मूल्य दे। धान कृय केंद्रों पर नमी के नाम पर किसानों का शोषण बंद किया जाए और गन्ना किसानों का बकाया राशि दी जाए।*
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी बडी संख्या में शामिल हो कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन में सर्वश्री अनवर सिद्दीकी बबीता जादौन अश्वनी जैन सीएम पाराशर विष्णु शर्मा अमि चंद जाटव ओमप्रकाश सिकरवार फिरोज खान कप्तान रामसेवक वर्मा नरेश सिकरवार अतुल यादव हरिओम दिक्षित जितेंद्र धनगर माया माहौर अजय बाल्मीकि जगदीश लवानिया रामचंद्र गुप्ता सुभाष उपाध्याय कुलदीप भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

You missed