-भाजपा ने रांका, सुराणा, मेड़तिया, पूनिया, राजपुरोहित को दी बड़ी जिम्मेदारी

बीकानेर। श्रीगंगानगर की आठ नगर पालिकाओं में होनेवाले चुनाव में भाजपा की फतह करवाने का जिम्मा बीकानेर के नेताओं को मिला है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने प्रभारियों की जो सूची जारी की है, उसमें छह पालिकाओं का जिम्मा बीकानेर केनेताओं को दिया गया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से जारी सूची में श्रीगंगानगर की रायसिंह नगर,गजसिंहपुरा, केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, अनूपगढ़, विजय नगर,सार्दुलशहर व पदमपुर नगर पालिका में प्रभारियों की घोषणा करदी गई है। स्थानीय भाजपा सांसदों, विधायकों, विधायकप्रत्याशियों के साथ समन्वय करते हुए इन प्रभारियों को हर हाल में यहां पार्टी का बोर्ड बनाने का जिम्मा है।

– बीकानेर से इनको मिला जिम्मा

1 -बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीररांका को श्रीकरणपुर नगर पालिका का प्रभारी बनाया गया है।पिछले चुनाव में भी रांका को श्रीगंगानगर भेजा गया था।

2 -इसकेअलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराना को रायसिंहनगर काजिम्मा दिया गया है।

3–बीकानेर के ही भगवान सिंह मेड़तिया को केसरीसिंहपुर,

4 – बीकानेर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनपूनिया को विजयनगर का जिम्मा दिया है

5– बीकानेर नगर निगम की मेयर सुशीला राजपुरोहित के ससुर व वरिष्ठ नेता गुमान सिंहराजपुरोहित को सार्दुलशहर का जिम्मा दिया है।