– पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जंगलेश्वर महादेव मंदिर मोदी बगेची गंगा शहर में किया अभिषेक, आत्मा शांति की प्रार्थना
बीकानेरपूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर आज 25 दिसंबर 2020 को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन मोदी द्वारा परम पूज्य पंडित पंकज जी और परमेश्वर जी के द्वारा मंत्रोच्चार से श्रीमान अटल बिहारी जी की आत्मा की शांति के लिए गंगाशहर गोपेश्वर बस्ती स्थित मोदी बगेची में जंगलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि आज पूरे देश में अटल बिहारी जी के जन्म दिवस मनाया जा रहा है भाजपा इसको सुशासन के रूप में मना रहा है इसी क्रम में यहां जंगलेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष अटल जी के जन्मदिवस पर यहां पर अभिषेक किया जाता है अटल जी की तस्वीर रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है और भगवान भोलेनाथ से की अरदास की जाती है कि राष्ट्र खुशहाल रहे तथा देश सभी संकटों से परे रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि अभिषेक के माध्यम से अटल जी की आत्मा की शांति के साथ-साथ देश में फैल रही कोरोनावायरस नामक महामारी से देश निजात पाए और देश पुनः विकास की राह पर अग्रसर हो इसके लिए भी प्रार्थना की गई।

भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष किशन मोदी ने बताया कि जंगलेश्वर महादेव में मंदिर में अटल बिहारी जी बहुत ज्यादा अस्वस्थ थे उस दौरान भी पूजा-अर्चना और अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया था उसमें बीकानेर शहर के प्रख्यात पंडितों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र जाप भी करवाया गया था और हर साल यहां पर अटल जी के जन्मदिवस पर पूजा अर्चना और अभिषेक किया जाता है और राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।