कानपुर। रेल बाजार थाना मोहल्ला से विगत 31 दिसंबर की रात से गायब युवक का शव बर्रा थाना क्षेत्र में मिला। कार में शव होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने भी मौके पर जाकर स्थिति को देखा। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। भाई ने बताया कि मृतक पत्रकार था और वह एक रेप की घटना का समाचार लिख रहा था। बीजेपी पार्षद समाचार लिखने से मना कर रहा था। उसी ने उसकी हत्या करा दी। डीआईजी ने कहा कि मामले के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है। परिजनों के आरोप पर भी जांच होगी। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।

बर्रा थाना क्षेत्र की घटना

बर्रा थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र नगर सीटीआई मोहल्ले के निकट कार में शव होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। बर्रा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान आशू यादव निवासी थाना मोहल्ला रेल बाजार के रूप में हुई। शव गाड़ी के पिछली सीट पर पड़ा हुआ था। मृतक भाई ने बताया 31 दिसंबर की रात को मफलर बांधे तीन लोग कार में लेकर उसे गए थे। जिसके बाद आशु का कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। आज उसके मौत की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि रेप की घटना को आशू यादव छाप रहा था। बीजेपी पार्षद खबर ना छापने के लिए कह रहा था। रेप की घटना में उसका भाई भी आरोपी था। उन्हीं लोगों ने आशु की हत्या की है।

डीआईजी ने बताया

इस संबंध में डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले परिजनों ने गुमशुदगी लिखाई थी। अब जो भी जानकारी देंगे विवेचना में उसे भी शामिल किया जाएगा।