– जगह-जगह हुए भंडारे किया पतंग महोत्सव का आयोजन

आगरा। शहर भर में आज मकर संक्रांति की धूम रही। इस अवसर पर पतित पावनी यमुना मैया के घाटों पर लोगों की खूब भीड़ रही। शहर वासियों ने यमुना में स्नान कर सूर्य नारायण भगवान को जल अर्पित कर सूर्य भगवान से सुख संपत्ति की कामना की। घर-घर में खूब दान पुण्य किया गया। वेदों में लिखा हुआ है कि आज के दिन दान पुण्य करने से भगवान उसका 14 सौ गुना पुण्य देते हैं। इस अवसर पर जगह जगह भंडारों का आयोजन किया गया भंडारे में लोगों ने प्रसादी एवं खिचड़ी का वितरण किया। इस पावन पर्व पर प्राचीन मथुराधीश महाराज मंदिर के सामने बेलनगंज यमुना किनारा पर यमुना आरती स्थल पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। पतंग महोत्सव में शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय संस्कृति का परिचय देने वाली पतंगों को खूब उड़ाया गया। शहर के गणमान्य लोग पतंग महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर यमुना आरती महंत गोस्वामी नंदन श्रोत्रीय, जुगल श्रोत्रीय अभिनव श्रोत्रीय आदि रहे। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर बेलनगंज चौराहा स्थित बाबा पंचमुखी महादेव के मंदिर पर खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसमें मन्दिर महंत अमित पंडित, अनुज यादव, कपिल खंडेलवाल, मुकुल जमदग्नि, आकाश कटारा, कृष्ण कुमार, मोहित जमदग्नि आदि मौजूद रहे। वहीं खेरागढ़ में एचपी पेट्रोल पंप पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसादी के रूप में खिचड़ी एवं गजक का वितरण किया गया। इससे पूर्व भगवान श्री राम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी गई। उक्त कार्यक्रम हर वर्ष वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ गर्ग के द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माधव गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर गर्ग, पत्रकार गण सत्येंद्र उपाध्याय, मनीष मिश्रा, समाजसेवी विष्णु गर्ग, माधव गर्ग, सुशील गर्ग, निखिल गर्ग, हिरदेश मंगल, मोहन सिंह सिकरवार, श्री भगवान शर्मा, आकाश सिकरवार, प्रदीप कुमार, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।

You missed