भोजपुर , अनमोल कुमार
भोजपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर समाजवादी नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर पुण्यतिथि आयोजित किया गया । इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।
श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय चंद्रशेखर के आदर्श एवं बताए गए मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया गया ।इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री काल में स्वर्गीय चंद्रशेखर युवा तुर्क नेता के नाम से चर्चित थे ।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीरबल यादव ने किया ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार छात्र नेता आलोक रजक सहित के नेताओं ने उनके आदर्शों की चर्चा की और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की ।

You missed