मेडता सिटी, ( ओम एक्सप्रेस )। राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी सभा की बैठक स्पोर्ट्स होस्टल, सोगावास, मेडता सिटी में आहूत की गयी। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की कार्यकारिणी सभा की बैठक राज्य संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में चैन सिंह राठौड़, अध्यक्ष, घनश्याम सिंह राणावत, उपाध्यक्ष, रमेश इन्दोलिया, उपाध्यक्ष, परमेश्वर प्रजापत, उपाध्यक्ष, भागीरथ पूनिया, सचिव, सुधीश शर्मा, कोषाध्यक्ष, कैलाश मूंदडा, संयुक्त सचिव, प्रदीप सिंह, सदस्य व यशपाल सिंह, सदस्य उपस्थित रहे.
बैठक की कार्य सूची अनुसार भागीरथ पूनिया सचिव द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। सुधीश शर्मा द्वारा अंकेक्षित वार्षिक लेखा-जोखा का विवरण किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर विचार विमर्श किया गया. सचिवीय प्रतिवेदन को पारित किया गया; अंकेक्षित वार्षिक लेखा-जोखा का विवरण पारित किया गया। बैठक में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर विचार विमर्श हुआ।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्राप्त प्रस्ताव, आवंटन एवं कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-
क) कोटा – राज्य स्तरीय सब-जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
– 24 – 26 सितम्बर 2021
ख) जयपुर – राज्य स्तरीय जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
– 20 – 22 अगस्त 2021
ग) उदयपुर – राज्य स्तरीय सिनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
– 22 – 24 अक्टूबर 2021
निम्नलिखित व्यक्तियों को बधाई एवं शुभकानमाएं दी गयी –
निरंजन आर्य (आइ.ए.एस.), निवर्तमान अध्यक्ष राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार का कार्यभार ग्रहण करने के लिए । चैनसिंह राठौड, अध्यक्ष राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ का उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य ओलम्पिक एसोशियेशन के पद पर निर्वाचन होने पर । रमेश इन्दोलिया, उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ द्वारा अध्यक्ष भारतीय मलखम्भ महासंघ का कार्यभार ग्रहण करने पर । दीपक काबरा (सीकर के मूल निवासी) , अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में ओलंपिक खेल टोक्यो हेतु चयन पर बधाईयाँ दी गयी। भागीरथ पूनिया, सचिव द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ के पूर्व महासचिव श्री कान सिंह राठौड़ ने बैठक में आगामी कार्यक्रम तथा आशीवार्द प्रदान किया गया।