बाडमेर।बाड़मेर में 15 फ़रवरी से 19 फ़रवरी तक आयोजित राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव में थार नगरी बाड़मेर के युवा उधोगपति एवं कृष्णा प्रोपर्टीज के सीएमडी गणपत सियाग ने 15 लाख रुपये सहयोग राशि भेंट की । इस महोत्सव में युवा समाजसेवी व उधोगपति जेआरटी इंटीरियर के सीएमड़ी तिलोक सऊ ने 11 लाख रुपये सहयोग राशि भेंट की । दोनो भामाशाहों ने इस भव्य समारोह में तन मन व धन से अपार सहयोग दिया । गणपत सियाग ओर तिलोक सऊ हमेशा सामाजिक क्रिया कलापो में अग्रणी रहते हैं । साथ ही दोनो समाजसेवियों का तेजा महोत्सव में भव्य स्वागत किया । गणपत सियाग ने कहा की हमारी ज़िम्मेदारी बनती हैं कि इस तरह के आध्यात्मिक समारोह में योगदान देना ओर युवाओं को आगे बढ़ाना ताकि समाज का नाम रोशन कर सके । युवा भामाशाह तिलोक सऊ ने कहा की अमर शहीद वीर तेजा जी महाराज ने जो हमें मार्ग बताया हैं उस पर अग्रसर होना हमारा कर्तव्य हैं । प्रभारी प्रेमा राम भादु व रमेश मिर्धा ने पूरे समाज की ओर से आभार प्रकट किया ।

You missed