27jan2018gopal1
बीकानेर। आज शहर कांग्रेस कमेटी बीकानेर के बैनर तले कर्मचारी मैदान में गौसंरक्षण और बीकानेर की जन समस्याओं के लिए चल रहा धरना दसवें एंव ग्यारवें दिन भी गर्मजोशी के साथ जारी रहा। कल 69वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना स्थल पर सुबह 8 बजे झण्डा रोहण अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने किया। धरना स्थल पर कल गणतन्त्र दिवस के मौके पर देश भक्ति गीत सहित कई कार्यक्रम हुए। प्रवक्ता फिरोज भाटी के अनुसार कल एंव आज भी धरना स्थल पर काफ ी तादाद में सदैव की तरह सैंकडों लोगों का जमावडा रहा एंव कई सामाजिक संस्थाओं जैसे -महेष्वरी समाज युवा मंडल, भारतीय टैक्सी युनियन, सर्वोदय बस्ती विकास समिति, जय भैरूनाथ मंडल जस्सूसर गेट, राजीव गांधी पंचायती राज, राष्टीय वंचित लोक मंच, अल्पसंख्यक विकास मंच सहित नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार एंव समाजसेवी राजेश गहलोत, कांग्रेस सचिव शिव गहलोत के नेतृत्व में वार्ड संख्या 56 एंव 04 के निवासियों द्वारा बाजे-गाजे के साथ रैली के रूप में धरना स्थल पर पधार कर धरने को पूर्ण समर्थन दिया गया।

MAX School

कल झण्डा रोहण कार्यक्रम में पूर्व प्रदेष अध्यक्ष डॉ.बी.डी.कल्ला ने देश के सविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन करते हुए कांग्रेस द्वारा देश की आजादी के लिए दिये गए बलिदान पर प्रकाश डाला। साथ ही गांधीवादी तरीके से चल रहे धरने की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। धरने की अगुवाही कर रहे गोपाल गहलोत ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अपने सभी वादों एंव घोषणाओं को भुल चूकी है। इसी गाय के नाम इन भाजपा सरकारों को आम जन ने अपार जनादेश दिया था, लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही इन्होने गौमाता की सुध तक नहीं ली। इन्ही के राज में जयपुर सहित कई गौशालाओं में अपार बजट के बावजूद गौमाता सैंकडों की संख्या में भुख से तड़प-तड़प कर मरी, आज भी प्रदेश सरकार हिंगोनिया गौशाला मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। प्रदेश सरकार ने सदैव गौ प्रेमियों की भावनाओं को आहत किया है। इन्ही के नकशे कदम पर बीकानेर नगर निगम भी गौवंश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं निभा पा रहा हैै। शहर के इस भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में बीकानेर विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ गया है।

T.N. Jewelers

बीकानेर की आव-आवाम आगामी चुनाव में इनको सबक सिखाने का मन बना चुकी है। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत व उपाध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा ने सर्वप्रथम देश के स्वतन्त्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस सदैव त्याग, तपस्या एंव बलिदान की पार्टी रही हैै। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के राज में आम-जन के साथ-साथ पशुओं के हितार्त भी कई योजनाऐ लागू की गई थी, भाजपा ने सदैव पूंजीपतियों को बढावा दिया है जिस कारण आज भी पॉलीथीन बैन होने के बावजूद पूर्णतय बंद नहीं है। शहर की विकट प्रमुख समस्या को लेकर हम पिछले 10-11 दिनों से संघर्षरत है, लेकिन जिला प्रशासन हमारी मांगों पर उचित कार्यवाही न कर प्रदेश सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ने कहा कि लोकतंत्र में सही मांगों को लेकर उठाई जा रही आवाज को प्रदेश सरकार दबाना चाहती है। समय रहते गौसंरक्षण मुद्दे पर प्रशासन नही चेता तो यह आन्दोलन काफी उग्र रूप में प्रदर्शित होगा।

You missed