बीकानेर। जस्सुसर गेट के बाहर मालियों के बाड़े में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह कथा का आयोजन 1 फरवरी 2018 से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार इस महापुराण सप्ताह कथा में कथा प्रवक्ता शास्त्री चन्द्रशेखरजी महाराज की ओजस्वी वाणी के साथ कथा का वाचन किया जायेगा। कथा समिति के पं. राम जोशी ने बताया कि कथा का समय प्रात: 11:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक रखा गया है। कथा से पूर्व प्रात: 9:30 बजे जस्सुसर गेट स्थित लक्ष्मीनाथ मन्दिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर कथा स्थल पर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान सजीव झांकियां भी निकाली जाएगी तथा इसके लिए पाण्डाल को पूरी तरह सजाया गया है।

पं. चन्द्रशेखर ने बताया कि कथा के दौरान हर रोज महाआरती का भी आयोजन होगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। कथा का आयोजन समस्त मौहल्लेवासियों एवं भक्तजनों के सामूहिक प्रयास और आस्था के साथ आयोजित होगा।