-दौसा जिले के साहित्यिक दीप है कवि कृष्ण कुमार सैनी

-साहित्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है- कवि सैनी

दौसा। ऋषि वैदिक साहित्य पुस्तकालय आगरा, उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में दौसा शहर की मारुति कॉलोनी निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी को “गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया गया।
पुस्तकालय के संचालक अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने जानकारी दी कि कवि कृष्ण कुमार सैनी के द्वारा हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार सृजन, कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा शैक्षणिक सेवाकार्यों को सतत किया जा रहा है।
राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के संरक्षक रवीन्द्र चतुर्वेदी व सह संरक्षक गोपाल टेलर ने बताया कि कवि कृष्ण कुमार सैनी के साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास हेतु इनको ‘गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर स्मृति सम्मान’ से अलंकृत किया गया, जिसके फलस्वरूप कवि चौपाल परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
सैनी को सम्मान मिलने पर दौसा के सभी साहित्यकार बंधुओं व वरिष्ठ नागरिकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।