बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर द्वारा आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गंगा थियेटर से गांधी पार्क तक मौन जुलूस निकाला। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में यह जुलूस निकाला गया। जुलूस में बंटवारे का दंश झेल चुके सामाजिक लोग पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा 14 अगस्त को भारतीय इतिहास का सबसे मुश्किल दिन कहा जाता है।
इस एक दिन में भारत का भूगोल, समाज और संस्कृति सबका बंटवारा हो गया । यह भारत के लिए सबसे पेचीदा दौर था, जिन परिवारों ने विभाजन का दर्द सहा है, वो आज तक इसे नहीं भूल पाए हैं। लाखों लोग मकान-दुकान और संपत्ति से रातों रात बेदखल होकर सड़क पर आ गए भारत पाकिस्तान बंटवारे की त्रासदी बीसवीं सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा भारत के इतिहास में ये दुर्भाग्यशाली दिन है समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी अखंड भारत की आजादी के इतिहास में ये घटना रक्तरंजित हो गई।

प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा विभाजन की घटना को याद किया जाए तो 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है। महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा दोनों देशों के बीच बंटवारे की लकीर खींचते ही रातों रात लाखों लोग अपने ही देश में बेगाने हो गए। और मजहब के आधार पर लाखों लोग न चाहते हुए भी जानें को मजबूर हुए सिर्फ एक फैसले की वजह से लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ना पड़ा अपनी जमीन जायदाद छोड़कर चले जाना पड़ा। महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा देश का बंटवारा हुआ लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से नहीं इस ऐतिहासिक तारीख ने कई खूनी मंजर देखे भारत का विभाजन खूनी घटनाक्रम का एक दस्तावेज बन गया।

महामंत्री नरेश नायक ने इस जुलूस में शामिल होने पर सभी का आभार जताया। आज के मौन जुलूस में महेश मुंड, महावीर रांका, अविनाश जोशी, भगवान सिंह मेड़तिया, अशोक प्रजापत, अशोक मीणा, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, मनीष सोनी, श्याम सुंदर चौधरी, विक्रम भाटी, सुमन छाजेड़, मधुरिमा सिंह, सोहन चांवरिया, दिलीप पूरी, विजय उपाध्याय, नरसिंह सेवक, चंद्र प्रकाश गहलोत, विनोद करोल, कमल आचार्य, कपिल शर्मा, दिनेश महात्मा, सुधा आचार्य, श्याम सुंदर चांडक, अनिल पाहुजा, भगवती गौड़, भारती अरोड़ा, राहुल पारीक, सादुल सिंह रावत, अंकित तंवर उपस्थिति रहे।