केन्द्रीय मंत्री तीन दिन के बीकानेर दौरे पर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
केन्द्रीय मंत्री तीन दिन के बीकानेर दौरे पर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बीकानेर । जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में रीजनल कनेक्टिविटी के अंतर्गत हिन्दुस्तान की पहली फ्लाईट बीकानेर से दिल्ली शुभारम्भ/उद्घाटन के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर बीकानेर के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाडों, ताशों से स्वागत करते हुए फूलमालाओं से भव्य अभिनन्दन किया।
रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर नगरवासियों को महाराजा श्री गंगासिंह की जयंती एवं विजय दशमी पर्व की बधाई देते हुए बीकानेर के विकास हेतु सतत् प्रयतनशील रहते हुए आगामी दिनों में बीकानेर हेतु नई सौगात देने का वादा किया।

[huge_it_slider id=”4″]

ड्राईपोर्ट की सौगात हेतु प्रयास करने का किया वादा  

मंत्री महोदय ने बीकानेर में पासपोर्ट एवं एयरपोर्ट सुविधा के बाद, ड्राईपोर्ट की सौगात हेतु प्रयास करने का वादा भी किया। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री के रेल मार्ग से पहुंचते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बीकानेर से दिल्ली हवाई सुविधा हेतू धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वागत कार्यक्रम में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, प्रभूदयाल सारस्वत, महिला मोर्चा मीना आसोपा, जिला उपाध्यक्ष किशनाराम गोदारा, चम्पालाल गेदर, नोखा प्रधान कन्हैयालाल जाट, डाॅ अशोक मीणा, कोडाराम भादू, सुनील झंवर, प्रेमसुख साहरण, शिव रतन अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी, मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, रवि पारीक, विक्रम सिंह तोलियासर, सागरमल बेनीसर, श्रैयांश वैद, रामचन्द्र दास स्वामी, आनन्द व्यास, हुकमाराम मेघवाल, मोहनलाल ढाल, ओमप्रकाश ढाल, गोवर्धन भादू, हेमेरा सरपंच तोलाराम जांगू, पुनीत स्वामी, कोलायत ईमिलाल नैण, भगवान देव सारस्वत, छगन प्रजापत, पार्षद, विनोद धवल, हेतराम सियाग,दीपेश भटनागर, राजा सेवग, राजेन्द्र गहलोत, प्रदीप उपाध्याय, मोतीलाल हर्ष, जेपी व्यास, राजकुमार पारीक, रामकुमार व्यास, विजय कोचर, मण्डल अध्यक्ष अरूण जैन, ओमप्रकाश आचार्य, शंभूसिंह राठौड, नवरत्न सिंह सिसोदिया, सम्पत पारीक, अशोक भाटी, अर्जुन कडवासरा, सुनील घिंटांला, रघुनाथ सिंह, दिनेश चैहान, गहलोत, प्रदीप कच्छावा, शिव गहलोत ने मंत्री महोदय का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं बीकानेर दिल्ली वायुयान सेवा हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।