भाजपा सदस्यता महाभियान : दो स्थानों पर शिविरों का आयोजन ,पांच सौ से अधिक नए सदस्य
भाजपा सदस्यता महाभियान : दो स्थानों पर शिविरों का आयोजन ,पांच सौ से अधिक नए सदस्य
भाजपा सदस्यता महाभियान : दो स्थानों पर शिविरों का आयोजन ,पांच सौ से अधिक नए सदस्य

बीकानेर । भाजपा सदस्यता महाभियान के तहत रविवार को दो स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान पांच सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान के शहर जिला संयोजक अविनाश जोशी ने बताया महाभियान के तहत गंगाशहर मंडल द्वारा महावीर चौक और नया शहर मंडल द्वारा सिटी कोतवाली के आगे शिविर लगाया गया। इन शिविरों में क्रमशः 205 और 357 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि महावीर चौक में प्रहलाद पंचारिया के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर पुखराज सोनी, महावीर रांका, ओम नायक, दीपक जोशी, महादेव भाटी, मनोज जोशी, कुलदीप सारस्वत, हिमांशु टाक, विकास एवं सुनील सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार नयाशहर मंडल द्वारा सिटी कोतवाली के आगे आयोजित शिविर में मंडल अध्यक्ष युसूफ नागौरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कच्छावा, महामंत्री जुगल खड़गावत, जिया उल हक, राजेन्द्र सोनी, हनुमान सिंह, रामदेव और दीपक दैया आदि ने आमजन को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। सदस्यता अभियान संयोजक अविनाश जोशी, नवनीत पुरोहित और तेजकरण गहलोत ने इन शिविरों का अवलोकन किया।
बनेंगे दस करोड़ सदस्य
इस अवसर पर जोशी ने कहा कि पार्टी द्वारा देशभर में दस करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत गत नवंबर मे ंपार्टी का वृहद् सदस्यता अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत चार करोड़ से अधिक नए सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अभियान पूर्णतया ‘पैपरलेस’ है। मोबाइल पर मिसकॉल के माध्यम से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। शिविरों के दौरान सदस्यता ग्रहण करने की प्रक्रिया की जानकारी आमजन को दी गई तथा अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।
फरवरी में चलेगा ‘द्वार चलो अभियान’
जोशी ने बताया कि फरवरी में सदस्यता अभियान को ओर अधिक गति दी जाएगी। वार्ड स्तर पर टोलियों  का गठन करते हुए शहर के प्रत्येक घर तक पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी तथा नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को ‘द्वार चलो अभियान’ नाम दिया गया है।