बीकानेर। हाकम बदलते है हुकूम नहीं बदलते। पर इस सरकार ने कांग्रेस की चलाई गई योजनाओं को बंद या ठप्प करने के अलावा कुछ नहीं किया। बात चाहे रिफाइनरी की हो या किसी जनकल्याणकारी योजनाओं की। भाजपा सरकार दूषित मंशा से काम कर रही ,जो लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नहीं है। शनिवार को जिले के बज्जू में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार का साढ़े चार साल का कार्य पूर्ण रूप से विफल रहा है। प्रदेश में भय भूख व भ्रष्टाचार के मामले बढ़े है। सरकार किसानों के प्रति कतई संवेदन शील नहीं है। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में निकाली जा रही गौरव यात्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ है तो सरकार किस किस बात की वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है । इस दौरान गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। न तो देश मे काला धन वापस आया। ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिले।

ऐसी सरकारों से आम जन ऊब चुका है। सरकार ने झूठे वादे कर लोगो को गुमराह किया है। प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए भाजपा ने चुनाव से पहले सुराज संकल्प पत्र जारी कर 611 चुनावी वादे किए थे, जिनमें से अब तक 40 फीसदी भी पूरे नहीं हुए। इंदिरा गांधी नहर में जहाज चलाने की घोषणा कागजी साबित हुई, आज भी यह नहर जीर्णोद्धार के लिए जूझ रही है। पानी के लिए आंदोलन करने वाले सात किसानों को लाठी और गोली से मारा गया। इसके अलावा 60 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसान कर्ज माफी को लेकर सरकार चुप है। डूडी ने दावा किया कि आज इस सरकार से कर्मचारी, मजदूर, युवा, व्यापारी और किसान कोई खुश नहीं है। सरकार ने चार सालों में 26 हजार विद्यार्थी मित्रों को घर भेज दिया। कांग्रेस सरकार ने चालीस हजार स्कूलें खोली थी लेकिन राज्य में भाजपा सरकार ने साढे अठारह हजार स्कूलों को बन्द कर दिया। डूडी ने कहा कि संगठन व एकता के साथ इस सरकार को उखाड़ फैकना है। एक एक फेज पर सिंगल कनेक्शन देने का काम करेंगे। किसानों को उसकी उचित मूल्य का दाम मिलेगा।


विधायक भंवरसिंह भाटी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ने कहा कि वसु सरकार ने जनता से जो वादे किये वो पूरे नहीं किये। इस सरकार ने किसानों,युवाओं,महिलाओं व दलितों सब छला है। भाटी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। विधायक ने कोलायत-देशनोक में राजकीय महाविद्यालय खोलने,बॉर्डर होमगार्डों को स्थाई करने,डिग्गियों पर बंद अनुदान-टारगेट बढ़ाने,बंद पड़े कृषि कनेक्शन को पुन:चालू करवाने,गांवों का सर्वे करवाकर आबादी घोषित क रने,पाक विस्थापितों को तथा वंचित किसानों को कृषि भूमि आंवटित करवाने की मांग करते हुए इसे कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही और कांग्रेस सरकार के गठन के साथ ही लंबित मांगों को पूरी करवायें।पूर्व डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि जब जब भाजपा शासन में आई है तब तब किसानों पर अत्याचार किये है। किसानों को उत्पादन की दुगुनी लागत देने की बजाय भाजपा ने अनाज,दूध व डिग्गी पर सब्सिडी कम कर दी। यहीं नहीं इस सरकार ने हर वर्ग को लॉलीपॉप ही दिया है। कल्ला ने कहा अब सीएम गौरव यात्रा निकाल रही है। किस बात की गौरव यात्रा है,ये तो भाजपा सरकार की विदाई यात्रा है। जनता इस सरकार से उब चुकी है और कांग्रेस की ओर निगाहें लगाई बैठी है।
गहलोत को किया हल भेंट किसान सम्मेलन के दौरान बरसिंहसर के ओमप्रकाश व रामप्रकाश गोदारा ने हल भेंट किया। वहीं जितेन्द्र सिंह ने गहलोत को तलवार भेंट की।
कांग्रेस का थामा हाथ सम्मेलन में भागीरथ तेतरवाल,किशोर सोढ़ा सहित करीब 20 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।
इन्होंने भी रखे विचार सम्मेलन में पाली के पूर्व सांसद बद्री जाखड़, नावंा के पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी,जयदीप डूडी,साले मोहम्मद,देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,जिला प्रमुख सुशीला सींवर,भागीरथ तेतरवाल आदि ने विचार रखे।
ये रहे मौजूद सम्मेलन में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,पूर्व सांसद जमना बारूपाल,पूर्व देहात अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा,वल्लभ कोचर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़,कौशल दुग्गड़,कॉ हुकमाराम,सुषमा बारूपाल,डॉ राजेन्द्र मंूड,मकबूल मंडेलिया,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग,विमल भाटी,प्रदेश सचिव जियाउर रहमान सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।
आपका हूं, आपका रहूंगा- गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह कपिल मुनी की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। यहां जाट धर्मशाला में चल रहे राजपुरोहित समाज के चर्तुमास कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के संत तुलसाराम से गहलोत ने आशीर्वाद लिया और यज्ञ कुण्ड में धोक लगाई।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सर्व समाज का आशीर्वाद लेने आया हूं। आपका हूं आपका रहू ंगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों और संत समाज के लिए कांग्रेस के शासन में हुए कार्यों को गिनाया। साथ ही आगे भी सरकार में आने पर और विकास कार्य कराने का वादा किया। गहलोत के साथ पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी थे।(PB)
सीएम को काले रंग से डर लगता है
बीकानेर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सी एम राजे को काले से डर लगता है। लोकतंत्र में काले झंड़े दिखाना गलत नहीं है। उनकी बात को सुनना चाहिये न कि उससे भागना चाहिये। काले झंड़े दिखाने वालों पर पुलिस अत्याचार तानाशाही का नतीजा है। े बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर गहलोत ने कहा कि भाजपा की गौरव यात्रा सरकारी धन का दुरुपयोग है। लोकतंत्र में विरोध के लिए हमेशा जगह होती है। भाजपा को तो काले रंग से ही डर लगता है। उन्होंने श्रीगंगानगर जिले में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने लाभार्थियों को जयपुर बुलाने पर दंज कसते हुए कहा कि योजनाएं सभी के लिये बनाई जाती है। जबरन किसी को जयपुर बुलाकर उन्हें मानसिक प्रताडऩा देना निदंनीय है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस धर्म की राजनीति नहीं करती। बल्कि सभी धर्मों का सम्मान क रती है।