प्रदेशाध्यक्ष परनामी का बीकानेर दौरा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के आज बीकानेर पहुंचने पर सर्किट हाऊस में भाजयूमो जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजयूमो पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस स्वागत में महामंत्री मोहन सिंह पडि़हार, गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष सोनी, अंकुर नागपाल, इमरान कायमखानी, मंत्री विष्णु साध, ओमदीप शर्मा, सुभाष बाल्मिकी, मंडल अध्यक्ष तरुण भादाणी, दिग्विजय पांडे, शिवरतन प्रजापत, कार्तिक श्रीमाली आदि मौजूद थे।

वे यहां सुबह राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के आवास गए और वहां उन्होंने डूडी के चाचा पुरखाराम डूडी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि देकर उनके निधन पर संवेदना जताते हुए परिवार को ढाढस बंधाया। इस के बाद अशोक परनामी दोपहर 12 बजे धरणीधर रंगमंच पहुंचे।

वे यहां शहर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए इनकी समस्याओं की सुनवाई भी की। धरणीधर पहुंचने पर परनामी सबसे पहले धरणीधर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां महादेव का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उनके साथ शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशन आचार्य, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, महापौर नारायण चौपड़ा, उप महापौर अशोक आचार्य, अविनाश जोशी, चंचल हर्ष सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed