Site icon OmExpress

शिक्षा व रोजगार से समाज का विकास : सत्यनारायण कच्छावा

सत्यनारायण कच्छावा राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के अध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर। समाज में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तो आगे बढ़े साथ ही संस्कारवान पीढ़ी का भी निर्माण हो। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के बीकानेर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कच्छावा ने अभिनन्दन समारोह के दौरान व्यक्त किए। नव मनोनीत अध्यक्ष सत्यनारायण कच्छावा ने कहा कि समाज में कुरीतियों को खत्म करके अधिक से अधिक शिक्षा व रोजगार के प्रयास किए जाएंगे।

महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि नवमनोनीत अध्यक्ष सत्यनारायण कच्छावा का जयपुर से बीकानेर पधारने पर समारोह में अभिनन्दन किया गया। गहलोत ने बताया कि अध्यक्ष पद का मनोनयन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष औंकाराराम कच्छावा तथा छुट्टनलाल सैनी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सांगीलाल गहलोत, कांग्रेस नेता नीरज गहलोत, सुजानदेसर बाबा रामदेव मंदिर पुजारी हुकुमचन्द कच्छावा, बंटी गहलोत, इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र देवड़ा, सी.पी. तंवर, प्रदीप कच्छावा, जीतू बीकानेरी, चन्द्रप्रकाश गहलोत, पवन गहलोत, अशोक भाटी, नारायण भाटी, नवदीप गहलोत, संदीप भाटी, गणेश पंवार, सांवर कच्छावा, राकेश तंवर, संजय गहलोत सहित समाज के अनेक बन्धु उपस्थित रहे।

Exit mobile version