Hero Cycles

OmExpress News / New Delhi / जब से सीमा पर भारत चीन के सैनिकों में खूनी संघर्ष हुआ है और 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं, तब से चीन का हर मोर्चे पर विरोध हो रहा है और चीनी सामान के बहिष्कार की बातें हो रही हैं। मोदी सरकार ने भी चीन के 59 ऐप्स पर बैन लगा दिया है। कई कंपनियां भी चीन के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रही हैं। इसी बीच हीरो साइकिल ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है। बता दें कि हाल ही में हीरो साइकिल ने सरकार को 100 करोड़ रुपये दान में दिए थे। (Hero Cycles Cancels 900 Crore Deal)

K3 Enterprises, Bikaner

छोटी कंपनियों की मदद के लिए आगे आयी हीरो

कोरोना काल में जहां बाकी कंपनियां नुकसान झेल रही हैं, वहीं हीरो साइकिल इस दौर में भी आगे ही बढ़ती जा रही है। हीरो साइकिल ने एक ओर चीन का बहिष्कार करते हुए उसके साथ 900 करोड़ का बिजनेस रद्द कर दिया, जो आने वाले 3 महीनों में किया जाना था। दूसरी ओर हीरो कंपनी लुधियाना में साइकिल के पुर्जे बनाने वाली छोटी कंपनियों की मदद के लिए आगे बढ़ी है और उन्हें खुद में मर्ज करने का ऑफर दे रही है।

हीरो साइकिल ने चीन के साथ हर तरह का व्यापार बंद कर दिया है और उम्मीद की जा रही है कि अब हीरो साइकिल जर्मनी में प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। जर्मनी के इस प्लांट से पूरे यूरोप में हीरो साइकिल की सप्लाई की जाएगी। कंपनी के मुताबिक पिछले दिनों में हीरो साइकिल की मांग काफी बढ़ी है और हीरो साइकिल ने भी अपनी क्षमता बढ़ाई है। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि इस दौरान बहुत सी छोटी कंपनियों को नुकसान हुआ है। अब हीरो साइकिल उन छोटी कंपनियों के नुकसान की भरपाई कर रही है।

You missed