ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। बी.जे.एस. रामपुरियाा महाविद्यालय के दोनो एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित विशेष शिविर का समापन रविवार को धनीनाथ पंच मंदिर स्थित सभागार में नेहरू युवा केन्द्र युवा समन्वयक जे.एल. पंवार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन हुआ। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान के माध्यम से सफाई की व उनके संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया।

समापन समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. चक्रवर्तीनारायण श्रीमाली ने स्वयंसेवकों से कहा कि लक्ष्य को सही दिशा में ले जाने से ही सफलता हासिल होती है। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से सफल हुए व्यक्तियों का अनुसरण करने की बात कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने स्वयंसेवकों का उज्जवल भष्विय की कामना करते हुह कहा कि पढ़ाई के साथ सहशैक्षिण गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए अपना सर्वागीण विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामपुरिया महाविद्यालय की एनएसएस इकाई सदैव हमेशा सेवा कार्य के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाये हुए है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. मनीष मोदी ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

You missed