11-oct-2017-ranka-2
ओम एक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। बुधवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व सचिव आर.के. जायसवाल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में 30 फीट, 40 फीट एवं 60 फीट सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य सितम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ हुआ तथा अप्रेल तक पूरा हो जाएगा। करीब 75 लाख के इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

सचिव आर.के. जायसवाल ने बताया कि टाउन हॉल के रिनोवेशन का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। नई सीटों, छत, दीवारों आदि के रिनोवेशन का कार्य किया जाएगा। जायसवाल ने बताया कि लगभग अप्रेल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

इसी तरह रविन्द्र रंगमंच के समीप केफैटेरिया का निर्माण कार्य भी एक माह पहले प्रारंभ हो चुका था जिसका निरीक्षण करते हुए न्यास अध्यक्ष रांका ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुन्दरता के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखकर केफैटेरिया का संचालन हो। विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान एक्सीइन भंवरु खां, जेईएन अशोक चौहान, भव्यदीप तथा न्यास अधिकारी उपस्थित रहे।