ओम एक्सप्रेस न्यूज. बीकानेर। महात्मा फूले ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष करण सिंह गहलोत ने बुधवार को नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका को महात्मा ज्योतिबा फूले के नाम से चौराहा एवं गार्डन के नामकरण सम्बन्धी एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि माली समाज के प्रेरणा स्त्रोत तथा समाज को कुरीतियों से दूर करके संगठित व शिक्षित समाज के पक्षधर महात्मा ज्योतिबा फूले जैसे महापुरुष के नाम से गार्डन व चौराहे का नामकरण किया जाए।

भाजयुमो शहर महामंत्री विक्की गहलोत ने बताया कि ज्योतिबा फूले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फूले को पढ़ा कर भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनाया था। राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर महात्मा ज्योतिबा व सावित्री बाई फूले के नाम से भवन, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, चौराहे हैं। ज्ञापन देने वालों में महेंद्र गहलोत, हरिराम पंवार, संदीप गहलोत, आकाश टाक, सुंदर गहलोत, हंसराज कच्छावा, महेश सांखला, बाबूलाल गहलोत, विष्णु कच्छावा, राजेन्द्र सांखला, अर्जुन गहलोत आदि संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed