Samteshwar Mahadev Temple Bikaner
Samteshwar Mahadev Temple Bikaner
महाशिवरात्रि पर आयोजित हुआ सहस्त्राधारा दुग्धाभिषेक

बीकानेर । महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को जस्सोलाई तलाई के पास स्थित सम्पतेश्वर महादेव मंदिर में पहली बार सहस्त्राधारा दुग्धाभिषेक एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
आयोजक पं. मुकेश पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर सात क्विंटल दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। ब्रह्मा, विष्णु सहित शिव परिवार की झांकी संजय आचार्य ने तैयार की तथा भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। इससे पहले भगवान शिव की षोडश प्रकार से पूजा की गई। उन्होंने बताया कि सात क्विंटल दूध कच्ची बस्तियों तथा अनाथाश्रम में भेंट किया गया।
आयोजन में श्री ब्रह्म गायत्राी सेवाश्रम के अधिष्ठाता पं. रामेश्वरानंद पुरोहित, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, वार्ड 8 की पार्षद डिम्पल व्यास, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास सहित अनेक अतिथियों ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की।
पं. मुकेश पुरोहित ने बताया कि दुग्धाभिषेक पंडित विष्णु ओझा, केदार ओझा, सांवर लाल ओझा, संजय छंगाणी, विमल ओझा, बलदेव छंगाणी, तुलसीदास भादाणी, नौरंग ओझा और आशीष कल्ला के आचार्यत्व में हुआ। कार्यक्रम में शिव कुमार पुरोहित, अमित हर्ष, सूर्य प्रकाश हर्ष, गोपाल व्यास, सोमदत्त व्यास, महेश बिस्सा, दीपक व्यास, अंकित पुरोहित, सुभाष हर्ष, आदित्य बिस्सा तथा महेश पुरोहित ने भागीदारी निभाई।
‘‘राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका’’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। यह संगोष्ठी कुलपति सचिवालय के संगोष्ठी कक्ष में प्रातः 10.15 बजे से 1.00 बजे तक आहूत है। इस विषय की स्थापना स्वयं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. चन्द्रकला पाडिया करेंगी। इस गोष्ठी में बीकानेर में विविध क्षेत्रों जैसे अध्यात्म, साहित्य, समाज सेवा एवं प्रशासन में विशिष्ट योगदान देने वाली चार महिलाओं को भी अपने विचार अभिव्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है, जिन्हें विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इन विशिष्ट महिलाओं के नाम है – ब्रह्मकुमारी सुश्री कमल बहन, डॉ. प्रभा भार्गव, डॉ. उषा किरण सोनी एवं पुलिस अधीक्षक ममता विश्नोई। इस संगोष्ठी में सहभागिता के लिए बीकानेर के सभी महिला महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आमंत्रित किया गया है। यह सूचना विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने दी है।