Avinash Rai Khanna
Avinash Rai Khanna
प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट

जयपुर। प्रदेश भाजपा की 26 जुलाई को होने जा रही कार्यसमिति से पहले संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट है। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व से निर्देशों के बाद अब निष्क्रिय पदाधिकारियों सहित करीब एक दर्जन पदाधिकारियों में बदलाव किया जाएगा।

इसके साथ ही इसमें एक व्यक्ति एक पद फार्मूले का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही अब तक खाली चल रहे प्रदेश पदाधिकारियों के पद भर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार नए प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के दौरे के बाद ही पार्टी में इसकी कवायद शुरू हो गई है। खन्ना खुद प्रदेश नेतृत्व को पद भरने और राजनीतिक नियुक्तियों के निर्देश दे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा की प्रदेश टीम में पांच नए नामों को जगह मिल सकती है।

पार्टी उपाध्यक्ष का एक पद और कोषाध्यक्ष पद पहले से खाली चल रहा था। और सांसद संतोष अहलावत भी संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पा ही हैं।

वर्तमान टीम में बाबूलाल वर्मा और अनिता भदेल मंत्री बन चुके है। इसके अलावा महेन्द्र बोहरा पाली में चेयरमैन बन चुके हैं।
इनके अलावा विधायक मोहनलाल गुप्ता भी पार्टी कार्यालय में कम ही नजर आते हैं।

मोर्चो की बात करें तो अल्पसंख्यक मोर्चे में अमीन पठान के स्थान पर नई नियुक्ति की जानी है और युवा मोर्चा में भी सांसद सीपी जोशी जोश भरने में नाकाम ही साबित हो रहे हैं।

महज एक प्रकोष्ठ घोषित वो भी निष्क्रिय
प्रदेश संगठन में करीब 4 दर्जन प्रकोष्ठों में महज मीडिया प्रकोष्ठ की ही घोषणा की गई लेकिन वह भी सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम पूरी तरह निष्क्रिय है।

प्रवक्ताओं में एक मात्र सक्रिय रहे कैलाशनाथ भट्ट अपने पद से इस्तीफा दे चुके है। राज्यवद्र्धन सिंह राठौड़ केन्द्र में मंत्री बनाए जा चुके है।

अन्य दो प्रवक्ता अल्का गुर्जर और प्रियंका चौधरी के सक्रिय नहीं होने के का रण बदला जाना तय माना जा रहा है। पार्टी के मीडिया संयोजक भी नवदीप सिंह भी लंबे समय से प्रदेश के बाहर ही रह रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह नए व्यक्ति की नियुक्ति के लिए पार्टी नया नाम तलाश कर रही है।

पार्टी का साहित्य वितरित कर रीति-नीति से कराया अवगत
बीकानेर। भाजपा जस्सूसर मंडल की महासंपर्क अभियान के तहत वार्ड नं.२ में मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, महासंपर्क अभियान के बीकानेर संयोजक उदयराम भादू के इन दोनों वक्ताओं के सभी कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित आमजन को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवाया और सभी को केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया बाद में सभी को पार्टी का साहित्य वितरित किया गया तथा भाजपा परिवार से जुड़े नये सदस्यों की पुष्टि की गई। बैठक का संचालन प्रवक्ता गौरीशंकर सांखला ने किया। बैठक में जस्सूसर मंडल महामंत्री मुकेश कुमार ओझा, वार्ड अध्यक्ष नेमीचंद कुलडिय़ा, वार्ड पार्षद लक्ष्मीनारायण व्यास, मंडल संयोजक ओम आचार्य, बालकिशन व्यास, भगवानचंद नायक, रिंकू कौशिक, संतोष शर्मा, डूंगरराम भाटीवाल, गणपत प्रजापत, द्वारका प्रसाद सारस्वत, विजयसिंह, भंवलाल कूकणा, तेजाराम राव, हरिकिशन कुलडिय़ा, शांतिलाल पुरोहित, दीपक सेवग, रोहित गुप्ता, विजय मेघवाल, पप्पू कुम्हार, रामरतन आचार्य, बजरंग व्यास, भोमराज गाट आदि सैंकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंडल महामंत्री मुकेश कुमार ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।