Site icon OmExpress

माली समाज : राज क्लब व हैप्पी क्लब जीता

बीकानेर। माली समाज ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में रानीसर रॉयल व राज क्लब के बीच मैच खेले गए। मीडिया प्रभारी विकास तंवर ने बताया रानीसर रॉयल ने पहले खेलते हुए 14.5 ओवर मे 56 रन पर ढेर हो गई। वहीं राज क्लब ने 6.5 ओवर में 2 विकेट पर 60 रन बना जीत हासिल की। मेन ऑफ द मैच लोकेश सांखला रहे।
दूसरे मैच में केसीसी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 228 रन बनाए जवाब में हैप्पी क्लब 16.2 ओवर में 54 रन पर ऑल आउट हो गयी। मैन ऑफ़ द मैच तरुण गहलोत रहे । जिन्होंने मात्र 70 बॉल पर शानदार 140 रन बनाए और एक विकेट भी लिया।

Exit mobile version