ओपिनियन पोल : दिल्ली में "आप" को बढ़त का अनुमान
ओपिनियन पोल : दिल्ली में "आप" को बढ़त का अनुमान
ओपिनियन पोल : दिल्ली में “आप” को बढ़त का अनुमान

नई दिल्ली  चुनावी सर्वेक्षणों के औसत के आधार पर एक अनुमान लगाया है जिसमें आम आदमी पार्टी दिल्ली में बीजेपी से आगे निकलती दिख रही है। हालांकि अंतर सिर्फ दो सीटों का है और ​और आम आदमी पार्टी बहुमत से थोड़ा पीछे बताई गई है। उसे 34 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 32 सीटें। लेकिन ज्यादा सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। कुछ सर्वे तो उसे बंपर बहुमत दे रहे हैं।
इंडिया टुडे ग्रूप और सिसरे के सर्वे में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 46 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 19 से 25 के बीच सीटें मिलेंगी और आम आदमी पार्टी बंपर बहुमत से सरकार बनाएगी। मार्जिन एरर में आम आदमी पार्टी 38 से 46 सीटें जीतती बताई गई है।
एक दिन पहले ही एबीपी-नील्सन के सर्वे में आम आदमी पार्टी को 35 सीटें दिखाई गई थीं। उस सर्वे में बीजेपी को 29 सीटें मिलने का अनुमान था। लेकिन अब तक न्यूज चैनल्स ने जितने सर्वे कराए हैं, इंडिया टुडे के सर्वे में सीटों के मामले में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलती बताई गई हैं। इस सर्वे में कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्यों को 0-2 सीटें दी गई हैं।

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी में भी लोकप्रियता के मामले में आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल सबसे आगे बताए गए हैं। केजरीवाल को 44 फीसदी लोगों ने पसंद किया। बीजेपी की किरन बेदी 35 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर और कांग्रेस के अजय माकन 12 फीसदी समर्थकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।