जयपुर। केरल में बाढ से प्रभावित लोगों के लिए जयपुर से एक परिवार के सदस्यों व मित्रों ने अपने स्तर पर प्रयास कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार अभियान चलाकर शहर में सेन्टर बनाकर दैनिक उपयोग की सामग्री एकत्रित कर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ट्रेन से राहत सामग्री केरल भेजी है।

सहायता करने वाली टीम की मुख्य सदस्य रिनाटा, अमन खत्री, इशिता खत्री,नीतू खत्री,रैनी मिलट,प्रखर जैन,अभिलाषा शर्मा आदि सदस्यों ने स्वप्रेरणा से केरल बाढ प्रभावितों की मदद की ठानी और सोशल मीडिया का सहारा लेकर मदद के लिए प्रचार प्रसार किया जिसके बाद लोगों के मदद के लिए हाथ बढे और एक सप्ताह के अंदर ही कपडे,बर्तन,दवाईयां,खाद्य पदार्थ सहित देनिक उपयोग की करीब सात टन राहत सामग्री एकत्रित कर ली गई। जिसके बाद सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर आज अरूनाकुलम एक्सप्रेस के माध्यम से स्टेशन से केरल रवाना किया। टीम की मुख्य सदस्य रिनाटा ने बताया कि सहायता के लिए अभियान जारी है और दूसरे चरण में भी जल्दी राहत सामग्री भेजी जावेगी।(PB)

You missed