गणतंत्र दिवस : जिले के 40 लोग होंगे सम्मानित, डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

बीकानेर । जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का गणतंत्र दिवस पर आज सम्मान किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सम्मानित होने वाले लोगों की सूची जारी कर दी है। करीब चालीस लोगों का सम्मान किया जाएगा।
जिनमें सोनु राजपुरोहित, मनीष कुमार जोशी, डा. कनिका सोलंकी, हिमांशु किराडू, आदित्य शर्मा, लिपिका प्रजापत, पेमाराम जाट, डा. श्रद्धा पंवार, डा. विमला डूकवाल, डा. नरेन्द्र कुमार पारीक, जैसाराम मूंड, गंगाराम देवड़ा, भानु सिंह सोलंकी, प्रमेश्वरलाल, राकेश रमन, नरेन्द्र शर्मा, डा. संजय कुमार गोदारा, अणदाराम तर्ड, अरुणा भार्गव, ओम कुमार थानवी,जगदीश प्रसाद पुरोहित, मोहम्मद इम्त्याज भाटी, चन्द्र सिंह, भंवर सिंह राठौड़, पंकज यादव, शानू देवी, शाहनवाज भाटी, लोकेश शर्मा, मोहम्मद अली, गणेश कुमार छींपा, आकाश, राजवंशी, शिशूपाल सिंह, राजेश कुमार व्यास, राजेन्द्र कुमार आचार्य, जगदीश मण्डा, अखाराम चौधरी, प्रियदर्शिनी गहलोत, बलविन्द्र चुघ, गोपाल व्यास, योगेन्द्र कुमार दाधीच है।
डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गुरूवार को डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजयसिंह किलक प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) करेंगे। इस दौरान स्वतंत्राता सेनानियों का सम्मान होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 40 प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद छात्रा-छात्राओं का व्यायाम, भारतीयम्, योग प्रदर्शन, विशेष बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, सामूहिक गीत एवं सामहिक नृत्य तथा झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान होगा।

निगम करेगा 45 प्रतिभाओं   का सम्मान

गणतंत्र दिवस नगर निगम के गांधी म्यूनिसिपल हाॅल में प्रातः 8 बजे महापौर नारायण चोपड़ा द्वारा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारीगण, व कार्मिक सम्मिलित होंगे।
नगर निगम आयुक्त आर.के. जायसवाल ने बताया कि गांधी म्यूनिसिपल हाॅल को राष्ट्रीय पर्व पर सजावट की गई है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में निगम कार्मिक दल जवाहर जोशी के नेतृत्व में देश भक्तिगान प्रस्तुत करेेंगे।निगम की ओर से 25 जनवरी, से नगर के प्राचीन परकोटे के दरवाजे कोटगेट सहित सभी द्वारों एवं न्यायिक परिसर, निगम के मुख्य कार्यालय, क्षेंत्राीय कार्यालयों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। राज्य स्तरीय समारोह स्थल डाॅ. करणीसिह स्टेडियम परिसर एवं आसपास के क्षैत्र सहित मुख्य मार्गो पर विशेष सफाई एवं स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था की गई है।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को 45 प्रतिभाओं को शाॅल, साफा व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा। नागरिक सेवाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहत्तर कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्रा प्रदान कर सम्मानित किया जावेगा।