बिहार(सुपौल)-(ब्यूरों कोशी)-भाकपा माले के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रवासी मजदूरों को रोजगार,गुजारा भत्ता व समुचित राशन सम्बंधित मांग पत्र सौंपा।जिसमे भाकपा माले के जिला सचिव जयनारायण यादव ने मांग की है कि सभी प्रवासी मजदूरों और नाई ,बढ़ई,लोहार,कुम्हार,रिक्शा-ठेला -टेम्पो चालक ,दुकान में कार्यरत कर्मी समेत,स्वरोजगार वाले को 10 हज़ार का लॉक डाउन भत्ता अविलम्ब दे एवं आयकर से बाहर प्रत्येक परिवार को छह महीना तक प्रत्येक व्यक्ति 10 किलो अनाज दे।

वहीं माले के जिला कमिटी सदस्य डॉ. अमित ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को योग्यता अनुसार रोजगार व स्वरोजगार हेतु बिना ब्याज के लोन दिया जाए,मनरेगा में 200 दिन का काम व मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाए,बिहार वापसी के कारण प्रवासी मजदूरों के बच्चो के पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो गई है ,उसका बैकल्पिक व्यवस्था किया जाए । खेग्रामस के जिला अध्यक्ष अच्छेलाल मेहता ने कहा कि हम ये मांग करते हैं कि किसानो-बटाईदारों का केसीसी लोन अविलम्ब माफ किया जाए, स्वयंसहायता समूह का भी लॉन माफ किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घण्टे डॉक्टर और कोविड के इलाज की व्यवस्था की जाय तथा जिला अस्पताल में कोविड कई जांच व आईसीयू की व्यवस्था हो । इस मौके पर सीताराम यादव,बालो मेहता,बुद्धू उरांव मौजूद थे