बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के मॉडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम रखा गया। इस सभा में गिरधारीलाल अग्रवाल व गुलाब गहलोत के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। मण्डल के मुख्य संरक्षक शिवरतन अग्रवाल,

संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा, नरपत सेठिया व पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने ऑनलाईन कार्यक्रम से जुड़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। वहीं मण्डल कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा, संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा, मंडल प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी,सहसचिव विनोद भोजक, खजांची मार्केट के सचिव मोहनलाल मवानी,व्यापार मंडल के सदस्य सचिन भाटिया, शिवचरण शर्मा, महावीर प्रजापत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

You missed