अविभाजित फैजाबाद(अयोध्या) जिले का हिस्सा रहे अम्बेडकरनगर जनपद में भी हलचल हुई तेज,बेसब्री से फैसले का इंतजार कर रहे लोग !

अम्बेडकरनगर — करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े श्री राम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद विवाद पर देश की सर्वोच्च अदालत का फैसला 30 अक्टूबर को भी आ सकता है। 17 अक्टूबर को मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। 17 नवंबर से पहले फैसला आना है ऐसे में लोग अपने अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग 30 अक्टूबर को ही फैसला आने की उम्मीद लगाए हैं। ज्यो ज्यो फैसले की घड़ी निकट आ रही है त्यो त्यो अविभाजित फैजाबाद (अयोध्या) जिले का हिस्सा रहे अम्बेडकरनगर जिले में भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो आर. एस. एस. एवं उसके सभी अनुषांगिक संगठनों ने 30 अक्टूबर के अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। इससे भी कयासों को बल मिल रहा है।

You missed